{"_id":"6663604043f3b9431c0cc042","slug":"doctor-wrote-outside-medicine-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1033-118741-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मरीजों को लिखी बाहर की दवा... सीएमएस स्टाफ को तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मरीजों को लिखी बाहर की दवा... सीएमएस स्टाफ को तलब
Sat, 08 Jun 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 08 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बाहर से इंजेक्शन लिखने के मामले में शिकायत
मरीज की शिकायत पर स्टाफ नर्स की का पहचान करवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में शुक्रवार को मरीजों को बाहर का इंजेक्शन और दवा लिखे जाने के शिकायत पर सीएमएस एक्शन में आ गए। वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और भर्ती मरीज के परिजन को बुलाकर पहचान करवाई। इसके बाद तीन स्वास्थ्य कर्मियों को जमकर फटकार लगाई और दोबारा शिकायत मिलने पर सेवा समाप्त करने का चेतावनी दी। वहीं, मरीजों से कहा अगर को बिना ड्रेस वाला दवा मंगवाता है या इंजेक्शन लगाता है तो तत्काल नाम पूछें और वीडियो बनाएं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में बाहरी दवा लिखने की शिकायत आम हो चुकी है। दलाल मरीजों का शोषण करते हैं, ऐसा आरोप लगता है। लेकिन शुक्रवार को बाहर दवा के लिए पर्ची लिखे जाने का मामला सामने आ गया है। एक-एक करके इमरजेंसी वार्ड में भर्ती तीन मरीज छोटी-छोटी पर्ची लेकर पहुंचे और बोले साहब जब दवा अंदर मिलती है तो हमसे बाहर की क्यों मंगवाई जा रही है। बाहर अधिक रुपये लिया जा रहा है। यह सुनते ही सीएमएस डॉ. एके झा सन्न रह गए। उन्होंने एक स्वास्थ्य कर्मी को बुलाया और वार्ड में काम करने वाले सभी स्टाफ को अपने ऑफिस में तलब कर लिया। पहले तो सभी से पेन मांगकर लिखे हुए पर्ची का दूसरे कागज पर लिखकर मिलान करने की कोशिश किए। इसके बाद मरीजों को बुलाकर पहचान करवाया। इसमें एक महिला ने सीधे कहा, जबकि एक मरीज ने दूसरा अन्य व्यक्ति स्टाफ नर्स के साथ होने के बात कही। कड़ाई से पूछे तो कहा कि एक अपरेंटिस था। इसके बाद तीनों को कड़ी फटकार लगाया। दोबारा ऐसी शिकायत मिलने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी।
-- -
महिला ने की शिकायत, चिकित्सक से दिलवाए रुपये
मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाली एक महिला ने एक चिकित्सक पर आरोप लगाया कि वह बाहर की महंगी दवा लिख रहे थे। जिससे ठीक होने के बजाए उसकी तबीयत और खराब हो गई। सीएमएस ने देखा तो दवाएं बाहर की मिली और काफी महंगी थी। महिला ने बताया कि डॉक्टर ने उसे धमकी भी दी। सीएमएस डॉ. एके झा ने चिकित्सक को बुलाया और फिर वार्ता हुई और 2500 हजार रुपये बाहर की दवा लिखने पर दंड के रूप में महिला को दिलवाया। दोबारा शिकायत मिलने पर लिखापढ़ी करने की चेतावनी दी।