फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor left sponge in woman stomach after operation in gorakhpur

Gorakhpur News: डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया स्पंज

Mon, 19 Dec 2022 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Dec 2022 04:42 PM IST
सार

सिजेरियन प्रसव के बाद महिला के पेट में स्पंज छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अस्पताल की एक महिला डॉक्टर पर यह आरोप लगा है। पीड़ित महिला के ससुर ने मामले की शिकायत सीएमओ से करते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Doctor left sponge in woman stomach after operation in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के बाद महिला के पेट में स्पंज छोड़ देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला अस्पताल की एक महिला डॉक्टर पर यह आरोप लगा है। पीड़ित महिला के ससुर ने मामले की शिकायत सीएमओ से करते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन


सीएमओ को दिए शिकायती पत्र में दयाराम निवासी कोलिया दक्षिणी छपिया ने बताया कि बहू शर्मिला गर्भवती थीं, जिनका इलाज महिला अस्पताल में चल रहा था। 14 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर शर्मिला को जांच और इलाज के लिए महिला अस्पताल लेकर आए। इस पर डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद बहू को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


14 नवंबर को महिला अस्पताल की एक डॉक्टर ने सिजेरियन प्रसव कराया। इसके बाद 20 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया। इस बीच बहू के पेट में लगातार दर्द हो रहा था। इस पर 10 दिसंबर को महिला अस्पताल में दिखाया, जहां पर यह बताया गया कि ऑपरेशन हुआ है घाव सूखने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दर्द से आराम नहीं मिला। इस पर शहर में एक निजी महिला डॉक्टर को दिखाया। इस पर पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी। रिपोर्ट देखने के बाद सर्जन को दिखाया गया। इस पर सर्जन ने पेट में स्पंज छोड़ने की बात बताई। साथ ही तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी।


स्पंज छूटने की वजह से पेट में संक्रमण होकर घाव और मवाद बन गया है। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि अब तक कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं मिला है। अगर शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed