फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Do not get caught in trap of getting land in GDA tell immediately

सावधान: जीडीए में जमीन दिलवाने के झांसे में न आएं, तुरंत बताएं; शिकायत मिलने पर दर्ज कराएंगे केस

Tue, 22 Aug 2023 03:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 22 Aug 2023 03:23 PM IST
सार

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जीडीए की योजनाओं के बारे में वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति झांसा देकर योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कर रहा है तो उसके बारे में शिकायत दर्ज कराएं। किसी तरह की जानकारी के लिए सीधे संपर्क करें।

विज्ञापन
Do not get caught in trap of getting land in GDA tell immediately
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीडीए की ओर चल रही विभिन्न योजनाओं में कोई व्यक्ति जमीन और मकान दिलाने की बात करे तो सावधान हो जाएं। किसी के झांसे में आने के बजाय सीधे जीडीए कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से संपर्क करें। यदि किसी ने रुपये लिए हों या फिर रुपये लेकर जमीन और फ्लैट दिलाने की बात कही है कि इसकी सूचना जीडीए सचिव को लिखित रूप से दे सकते हैं। सचिव ने बताया कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए बिचौलियों के चक्कर में न पड़े। इससे ठगी के शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन


जीडीए की ओर से विभिन्न योजनाएं लांच की गई हैं। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत एमआईजी, मिनी एमआईजी और एलआईजी में फ्लैट के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा न्यू रोहणी में एमआईजी थ्री बीएचके फ्लैट में आवेदन चल रहा है। जल्द ही राप्ती नगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स योजना भी लागू होगी। इसके साथ ही नया गोरखपुर को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


इन सभी योजनाओं के बारे में जीडीए की वेबसाइट पर समय समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। हाल के दिनों में अधिकारियों को शिकायत मिली है कि कुछ लोग जीडीए की योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर जुगाड़ से काम कराने की बात कर रहे हैं। इसके पूर्व शाहपुर थाना में जीडीए की योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 14 लोगों के साथ जालसाजी का मुकदमा भी दर्ज हुआ है। ऐसे प्रकरणों के सामने आने पर जीडीए अधिकारियों ने सजगता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सचिव की ओर से बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी से भी जीडीए की योजना का लाभ जुगाड़ से दिलाने की बात करें तो उसके बारे में कार्यालय पहुंचकर अवगत कराएं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। ठगी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

 

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

जीडीए से जुड़े लोगों का कहना है कि सभी प्रकार की योजनाओं के बारे में जीडीए की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। इसलिए किसी के झांसे में आने के बजाय गोरखपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट https://gdagkp.in पर लॉगइन करके जानकारी लें। यदि किसी तरह कोई दिक्कत हो तो कार्यालय समय में पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से बात करके जानकारी लें। अधिकांश योजनाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसलिए बिचौलियों के बहकावे में आने से बचें।

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जीडीए की योजनाओं के बारे में वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है। यदि कोई व्यक्ति झांसा देकर योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कर रहा है तो उसके बारे में शिकायत दर्ज कराएं। किसी तरह की जानकारी के लिए सीधे संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed