{"_id":"6afcc2b140e55fe00c01fa90","slug":"do-not-dismiss-shortness-of-breath-as-merely-a-sign-of-aging-it-could-be-an-indication-of-copd-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1521732-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सांस फूलने को उम्र का असर समझकर न करें नजरअंदाज, सीओपीडी का हो सकता है संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सांस फूलने को उम्र का असर समझकर न करें नजरअंदाज, सीओपीडी का हो सकता है संकेत
Wed, 18 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। लगातार खांसी, बलगम और सांस फूलने की समस्या को सामान्य मानकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यह फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। 18 नवंबर को विश्व सीओपीडी दिवस के अवसर पर समय से बीमारी की पहचान और सही उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम बेहतर जीवन के लिए शीघ्र निदान एवं प्रबंधन है। एमडी चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज जायसवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीओपीडी में सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे सांस लेने और छोड़ने में परेशानी होती है। धूम्रपान, तंबाकू सेवन, धूल और वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने वाले लोगों को इसका खतरा अधिक रहता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, वर्ष 2023 में दुनिया भर में करीब 34 लाख लोगों की मौत सीओपीडी से हुई। उन्होंने बताया कि स्पायरोमेट्री जांच से फेफड़ों की कार्यक्षमता का पता चलता है। लंबे समय से खांसी या सांस फूलने की समस्या होने पर जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
