फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Do exercise in the morning... stay away from stress throughout the day

Gorakhpur News: सुबह करें व्यायाम... दिनभर रहें तनाव से दूर

Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Do exercise in the morning... stay away from stress throughout the day
फोटो
विज्ञापन


राष्ट्रीय व्यायाम दिवस पर विशेष
व्यायाम न करने की वजह से लोगों में बढ़ रहीं बीमारियां
डॉक्टरों की सलाह-डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करने से बूस्ट होती है इम्युनिटी

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। सुबह जल्दी उठकर व्यायाम करना काफी मुश्किल भरा लगता है, लेकिन यह आपको बीमारियों और तनाव से दूर रखता है। एक बार रूटीन में आने के बाद आपको इसकी आदत लग जाएगी। सुबह-सुबह कसरत करने से शरीर में रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और मसल्स और टिश्यू में अच्छे से ऑक्सीजन पहुंचता है। इससे दिन अच्छा जाता है और आप दिन भर फुर्तीले रहते हैं। डॉक्टर भी नियमित व्यायाम के लिए सलाह दे रहे हैं।

सुबह की एक्सरसाइज सेहत के साथ ही नींद के लिए भी अच्छी होती है। इससे आप तनाव दूर होते हैं, जिससे दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। ऐसे में रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना आसान होता है। इससे मूड अच्छा करने वाले हॉर्मोन पैदा होते हैं। सुबह के व्यायाम के दौरान निकलने वाला पसीना शरीर को त्वचा से विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों को खत्म करने में मदद कर सकता है। यह प्रक्रिया साफ और स्वस्थ दिखने वाली त्वचा पाने में मदद कर सकती है। दौड़ना, साइकिल चलाना या तैराकी, पूरे शरीर में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं। एक्सरसाइज मसल्स को बढ़ाने में फायदेमंद है।
विज्ञापन

एक्सपर्ट कमेंट

एक्सरसाइज नहीं करने की वजह से लोगों में कई तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं। सुबह की कसरत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आप तनाव से दूर रहते हैं और दिनभर तरो-ताजा रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. रितेश, हड्डी रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed