{"_id":"65970c629b557b100307e9bd","slug":"dnb-course-will-be-conducted-in-the-district-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-422694-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल में संचालित होगा डीएनबी कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल में संचालित होगा डीएनबी कोर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला अस्पताल को मेडिसिन विभाग में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) काेर्स संचालित करने की अनुमति मिल गई है। यह डिग्री परास्नातक के समकक्ष है और इसी सत्र से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। इससे स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एमबीबीएस डाक्टरों को भी विशेषज्ञ बनने का मौका मिलेगा।
जिला अस्पताल ने सात विभागों में डीएनबी कोर्स चलाने की अनुमति मांगी थी। तीन माह पूर्व टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी थी, लेकिन केवल चार विभागों को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने स्वीकार किया। इनमें मेडिसिन, ईएनटी, जनरल सर्जरी और बाल रोग विभाग शामिल हैं। इन चारों विभागों में न्यूनतम दो-दो एमडी विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। इनमें मेडिसिन कोर्स संचालित करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया गया है। फैकल्टी के रूप में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके सुमन और डा. राजेश कुमार का नाम भी अपलोड हो गया है। इसी सत्र से नामांकन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन