फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM Krishna Karunesh and SSP Dr. Gaurav Grover inspected the Guru Gorakshanath Ghat on Thursday regarding the Guru Gorakshanath Festival to be organized on July 3 by Omkaram.

Gorakhpur News: डीएम व एसएसपी ने किया गुरु गोरक्षनाथ घाट का निरीक्षण

Thu, 29 Jun 2023 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
DM Krishna Karunesh and SSP Dr. Gaurav Grover inspected the Guru Gorakshanath Ghat on Thursday regarding the Guru Gorakshanath Festival to be organized on July 3 by Omkaram.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में होंगे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। ओमकारम की ओर से तीन जुलाई को आयोजित होने वाले गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम कृष्णा करूणेश और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गुरु गोरक्षनाथ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने नगर आयुक्त को घाट को साफ-सफाई और लाइटिंग कराने के लिए निर्देश दिए।
ओमकारम के अध्यक्ष नबारून चटर्जी ने बताया कि तीन जुलाई को दो दिवसीय गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव की शुरुआत हो रही है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने भजनों के माध्यम से शाम को भक्तिमय बनाएंगे। इस बीच रामायण धारावाहिक के भगवान श्री राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल टॉक शो में शामिल होंगे। चार जुलाई की शाम को गजल गायक चंदन दास अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, पर्यटन अधिकरी रविंद्र कुमार मिश्र, मार्कंडेय मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed