फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM inspected the land of Kalyan Mandapam

Gorakhpur News: कल्याण मंडपम की जमीन का डीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 18 Feb 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the land of Kalyan Mandapam
- चार और जगहों पर कल्याण मंडपम बनाने की तैयारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल के बाद मांगलिक कार्यक्रमों के लिए शहर में कल्याण मंडपम का निर्माण कराया जा रहा है। सूरजकुंड धाम नगर और खोराबार के बाद अब और चार जगहों पर कल्याण मंडपम बनाने की तैयारी है। इसके लिए डीएम कृष्ण करुणेश ने शनिवार को अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के साथ चार वार्डों में पांच जमीनों का निरीक्षण किया। डीएम की सहमति से नगर निगम कल्याण मंडपम के स्थान के संबंध में निर्णय लेगा।
डीएम ने सूरजकुंड धाम नगर के निरंकारी भवन में 1.92 करोड़ से नगर निगम और खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपये की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है। कम से कम चार अन्य जगहों पर इसका निर्माण किया जाना है। इसके लिए डीएम ने महाराणा प्रताप नगर 42 में नथमलपुर में गाटा संख्या 128, चरगावा 08 के करीमनगर उर्फ पोखरभिंडा, बाबा गंभीरनाथ नगर 05 में मानबेला में गाटा संख्या 316, इसी वार्ड के सलेमपुर उर्फ मुगलपुर के गाटा संख्या 244 और उर्वरक नगर 54 के जंगल नकहा नम्बर 02 में गाटा संख्या 510 में नगर निगम की जमीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कल्याण मंडपम का निर्माण इन चिन्हित स्थलों पर किया जाए या नहीं इसका आंकलन किया। सहारा स्टेट गेट के सामने भी कल्याण मंडपम के लिए नगर आयुक्त ने जमीन चिह्नित कर उसकी फेंसिंग भी कराई है। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि शनिवार को डीएम ने शहर के चार वार्डों में पांच जगहों का निरीक्षण किया। उम्मीद है जल्द ही कल्याण मंडपम के लिए जमीन फाइनल कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed