{"_id":"5e84759e8ebc3e72ba312b67","slug":"dm-inspected-brd-medical-college-after-corona-positive-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: कोरोना मरीज की मौत के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हाई अलर्ट, ऐसे खोजे जा रहे हैं और लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: कोरोना मरीज की मौत के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हाई अलर्ट, ऐसे खोजे जा रहे हैं और लोग
Thu, 02 Apr 2020 09:58 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच करते गोरखपुर के डीएम।
- फोटो : अमर उजाला।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के युवक की मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में बुधवार को डीएम के विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता और सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वह सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड और हॉस्टल में भी गए। कोरोना वार्ड में जाकर तैयारियों को देखा। डीएम ने बताया कि बस्ती के गांधी नगर के शिवनगर तुरकहिया का रहना वाले युवक की मौत सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई थी।
विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध लगने पर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रोटोकॉल के तहत इसकी जाकनारी जिला प्रशासन बस्ती को दे दी गई है। मेडिकल कॉलेज में पूरी सावधानी बरती जा रही है। मेडिसिन वार्ड, ट्रामा सेंटर सहित पूरे मेडिकल कॉलेज को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कराई जा रही मरीजों की पहचान
डीएम ने बताया कि मरीज के साथ मेडिसिन वार्ड में जो मरीज भर्ती थे। उनकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मरीजों की पहचान कराई जा रही है। जैसे-जैसे मरीज मिलते है उनको तत्काल होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है।
दो और छह पैरामेडिकल स्टाफ हुए आइसोलेट
डीएम ने बताया कि मरीज की देखरेख में लगे दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, एक वार्ड ब्वाय, एक स्वीपर सहित माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के दो लैब टेक्नीशियन को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही एंबुलेंस के एक ड्राईवर समेत दो और ड्राईवरों को आइसोलेट किया गया है।
दो अन्य ड्राइवर एंबुलेंस में सोए हुए थे। पांच दिन बाद उनके स्वाब की जांच कराई जाएगी। जिससे की कोई चूक न होने पाए। युवक के बहनोई जो गोरखपुर में रहते हैं उनको भी आइसोलेट किया गया है।
हर छह घंटे पर नगर निगम हो सैनिटाइज
डीएम ने बताया कि नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि हर छह घंटे पर मेडिकल कालेज को सैनिटाइज किया जाए। सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के आइसोलेशन वार्ड में 40 वेंटिलेटर, 200 बेड कोरोना के लिए आरक्षित किए गए हैं।
यह व्यवस्था भी बनाई गई है कि मेडिकल कॉलेज में मरीज के साथ जो भी तीमारदार आएंगे, उन्हें मरीजों के पास नहीं रहने दिया जाएगा। उनके लिए रैन बसेरा में व्यवस्था की गई है। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार भी मौजूद रहे।