फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM gave appointment letters to 55 staff nurses

Gorakhpur News: डीएम ने 55 स्टॉफ नर्सों को दिए नियुक्ति पत्र

Fri, 15 Mar 2024 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
DM gave appointment letters to 55 staff nurses
कहा, स्टाफ नर्स को विपरीत परिस्थितियों में भी करना होता है जिम्मेदारियों का निर्वहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने 55 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीएम ने कहा कि रोजगार के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा का सम्मान हो रहा है। मेडिकल सेवा के क्षेत्र में स्टाफ नर्सों का कार्य कठिन और चुनौती पूर्ण होता है। विपरीत परिस्थितियों में भी उनको जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। यह एक समर्पण का भाव होता है, जिससे मरीजों में डाॅक्टरों और नर्सों के प्रति सम्मान बढ़ता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि यह एक सेवा का क्षेत्र है। इसमें मरीजों को दवा से अधिक भावनात्मक लगाव की आवश्यकता होती है, क्योंकि कोई भी मरीज अस्पताल में विषम परिस्थितियों में ही आता है और उसे विश्वास होता है कि अस्पताल में उसका बेहतर इलाज होगा। उसके साथ अच्छा बर्ताव होगा, जिससे उसके स्वास्थ्य में मनोवैज्ञानिक रूप से तेजी से सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिकेय पांडेय, डीपीएम पूनम, डब्लूयूएचओ एसएमओ डॉ. सलीम मुहम्मद खान, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, प्रमोद यादव, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

------------
जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को दी पोषण पोटली
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सीएमओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को गोद लिए दस टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए हम सबको आगे आना होगा और कदम से कदम मिलाकर इस पर कार्य करना होगा। कहा कि एक-एक टीबी मरीज को गोद लिया जाए तो वह दिन दूर नहीं जब देश टीबी से पूरी तरह मुक्त होगा। मरीजों को पोषण पोटली में मूंगफली, सत्तू, भुना चना, दलिया और प्रोटीन खाद्य पदार्थ दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed