फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM arrived in Bagaha Dewar village to see the erosion, got upset when rescue work did not start

Gorakhpur News: बगहा देवार गांव में कटान देखने पहुंचे डीएम, बचाव कार्य शुरू न होने पर बिफरे

Tue, 10 Sep 2024 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
DM arrived in Bagaha Dewar village to see the erosion, got upset when rescue work did not start
बगहा देवार गांव में कटान देखने पहुंचे डीएम, बचाव कार्य शुरू न होने पर बिफरे
विज्ञापन

- अधिकारियों पर जताई नाराजगी, कहा-लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सरयू नदी से कटान से बचाव का कार्य तेज करें
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज/चिल्लूपार। सरयू नदी ने बगहा देवार गांव व आसपास क्षेत्र में कटान तेज कर दिया है। अब तक कई एकड़ कृषि योग्य जमीन पानी में समा गई है। सोमवार को डीएम कृष्णा करुणेश ने बगहा देवार गांव में कटान स्थल का निरीक्षण किया। आबादी में बाढ़ बचाव कार्य शुरू नहीं होने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई और कटान रोधी एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम सोमवार की दोपहर गांव में सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे। उन्होंने बाढ़ खंड दो के अधिकारियों को कटान रोधी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय के तरफ कटान का निरीक्षण करने के बाद डीएम आबादी की तरफ पहुंचे तो वहां बचाव कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ था, जिस पर डीएम बाढ़ खंड के अधिकारियों पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा कि कटान रोधी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वित्त व फाइनेंस विनीत सिंह, एसडीएम गोला राजू कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड वैभव सिंह, खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज घीसम प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगहा में कटान रोकने की कवायद में तेजी से जुटा विभाग
चिल्लूपार। क्षेत्र के बगहा देवार में प्रवाहित होने वाली सरयू नदी की धारा में अब तक गांव के सैकड़ों हेक्टेयर खेती योग्य भूमि नदी के जल में समा गई है। वहीं, चार लोगों की झोपड़ी भी विलीन हो गई है। अब गांव के प्राथमिक विद्यालय की ओर कटान तेज हो गई है। नदी का दबाव अब भी गांव और स्कूल की तरफ बढ़ा है। इसे बचाने के लिए विभाग ने दो नए परक्यूपाइन, जीओ बैग कटर तथा आधा दर्जन बंबूक्रेट कटर, ट्री स्पर बनाने का काम शुरू कर दिया। बंबूक्रेट से फिलहाल प्राथमिक विद्यालय के पास कटान पर विराम लगने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन अब सरयू नदी के रडार पर बेलवा तुरंत सिंह गांव आ गया है, जबकि राप्ती नदी से ददरी गांव के पास खेतों में कटान होने लगी है। सोमवार की सुबह सरयू नदी का जलस्तर अपने खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर रहा। 24 घंटे में नदी 20 सेंटीमीटर घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed