{"_id":"652cddbdb42e80c3b30b4e66","slug":"dj-should-play-as-per-standards-strict-security-arrangements-should-be-made-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-338394-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मानक के अनुरूप बजाएं डीजे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मानक के अनुरूप बजाएं डीजे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम हों
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों पर निर्धारित मानक के अनुरूप ही डीजे बजाया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शोर-शराबा से किसी को परेशानी न हो। त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।
रविवार की शाम गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों और विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की। कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जाए।
इसके बाद उन्होंने शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति जानी। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सीएम ने कहा कि तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक विकास कार्यों को पूरा कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न होने पाए।
विज्ञापन
बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी रेंज जे रविंद्र, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, सीईओ गीडा अनुज मलिक, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।