{"_id":"6a9dd1d70d5eb862230529e2","slug":"dj-operator-injured-in-knife-attack-on-the-neck-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1443216-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चाकू से गर्दन पर हमला, डीजे संचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चाकू से गर्दन पर हमला, डीजे संचालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच। थाना क्षेत्र के बनकटिया बुजुर्ग चौराहे पर रविवार देर शाम डीजे का सामान और किराया मांगने पर संचालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
तहरीर के अनुसार, बनकटिया बुजुर्ग निवासी कौशल कन्नौजिया चौराहे पर ‘कुणाल डीजे’ नाम से दुकान चलाता है। करीब दो महीने पहले उसने सिखरिया निवासी कृष्णा कन्नौजिया को डीजे के साउंड बॉक्स किराये पर दिए थे। कौशल ने जब सामान वापस करने और किराया देने के लिए कहा तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि बाद में कृष्णा ने सामान वापस करने के बहाने कौशल को घर बुलाया। वहां उसके साथी साहिल कन्नौजिया और रोहित कन्नौजिया ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कृष्णा ने जान से मारने की नीयत से कौशल की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में कौशल खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
घटना के समय कौशल की पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। पति को गंभीर रूप से घायल देखकर वह सहम गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।