{"_id":"617b85da9605fb2cb37e5e36","slug":"diwali-special-mela-people-shop-for-cow-dung-idols-at-stalls-at-vikas-deepotsav-in-rani-laxmi-bai-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास दीपोत्सव: पसंद आ रहे हैं दीये व गोबर की मूर्तियां, मेले में शहरवासियों ने खरीदे जूट के सजावटी सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दीपोत्सव: पसंद आ रहे हैं दीये व गोबर की मूर्तियां, मेले में शहरवासियों ने खरीदे जूट के सजावटी सामान
Fri, 29 Oct 2021 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:55 AM IST
सार
मेयर सीताराम जायसवाल ने दीपोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित इस मेले में विभिन्न महिला समूहों के अलावा, एक जिला एक उत्पाद के तहत स्वरोजगार करने वाले टेराकोटा शिल्पियों और रेडीमेड गारमेंट उत्पादकों को एक मंच मिला है।
विज्ञापन
मेले में टेराकोटा के स्टॉल पर उत्पाद का अवलोकन करते मेयर सीताराम जायसवाल व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बार दिवाली पर गाय के गोबर से बने दीयों से घर जगमग होंगे। इसके लिए विकास दीपोत्सव में गोबर की मूर्तियां-दीये, जूट के सजावटी सामान आदि की खरीदारी शहरवासी खूब कर रहे हैं। 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक विकास दीपोत्सव का आयोजन नगर निगम के रानी लक्ष्मी बाई पार्क में किया जा रहा है। इसमें गोबर से बनी मूर्तियां व दीये, जूट के सजावटी सामान समेत गोरखपुर जिले के विभिन्न उत्पादों की खरीदारी की जा सकती है। किसी स्टॉल पर रेडीमेड गारमेंट संबंधी उत्पाद हैं तो किसी पर हस्तनिर्मित कलाकृतियां जिसे शहर के लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
गुरुवार को मेयर सीताराम जायसवाल ने दीपोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से आयोजित इस मेले में विभिन्न महिला समूहों के अलावा, एक जिला एक उत्पाद के तहत स्वरोजगार करने वाले टेराकोटा शिल्पियों और रेडीमेड गारमेंट उत्पादकों को एक मंच मिला है। यह मेला इन शिल्पियों और कारीगरों के जीवन में खुशियां और उमंग लेकर आएगा। इसके बाद उन्होंने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया।
शाम में भजन संध्या, हास्य कवि सम्मेलन, कठपुतली मैजिक, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना से रोजगार करने वालों को स्वनिधि पुस्कार के अलावा उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडर पुरस्कार दिए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सहजनवां विधायक शीतल पांडेय, उत्तरप्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पुष्पदंत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजस्थान की महिलाओं ने भी लगाए स्टॉल
मेले में विभिन्न रेडीमेड गारमेंट उत्पादकों, महिला समूहों के अलावा पथ के किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को इस मेले में स्टॉल लगाने का मौका मिला है। इसके अलावा सड़क के किनारे फेरी लगाकर सामान बेचने वाली राजस्थान की महिलाओं को भी स्टॉल लगाने का अवसर दिया गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, चीफ इंजीनियर सुरेश चंद समेत अन्य अधिकारियों के साथ मेले का निरीक्षण किया।
मेले में कर सकते हैं उत्पादों की खरीदारी
मेले में साक्षी स्वयं सहायता समूह के जूट के विभिन्न सजावटी उत्पाद, संगीता प्रजापति के टेराकोटा उत्पाद, शिवशक्ति स्वयंसमूह के रेडीमेड गारमेंट समेत करीब 100 की संख्या में स्टॉल लगाए गए हैं। डूडा परियोजना अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि इस मेले में लगाए गए विभिन्न उत्पादों को खरीदा जा सकता है। मेले में शहरी आजीविका मिशन के तहत लाभान्वित लोगों के अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित लोगों द्वारा फूड स्टॉल लगाए गए हैं।
फन सिटी भी बनी आकर्षण का केंद्र
मेले में वीआईपी स्टॉल, एमएसएमई, स्वनिधि, जनरल स्टॉल, मेगा फूड कोर्ट, बच्चों के लिए फन सिटी एवं अन्य आकर्षक स्टॉल लगाये गये हैं। इसके अलावा इंसेफेलाइटिस संघर्षगाथा, अंत्येष्टि स्थल, आरएफआईडी एवं ठोस प्रबंधन के मॉडल कार्यक्रम का भी प्रस्तुतीकरण नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।