फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diwali special 2021 CM yogi adityanath will give gift of 356 crores to Gorakhpur

खुशखबर: दिवाली से पहले गोरखपुर को 356 करोड़ की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, इन खास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Fri, 22 Oct 2021 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Oct 2021 10:44 AM IST
सार

मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नगर निगम के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। लाभार्थियों को आवास की चाबी देंगे, मृत पशुओं के लिए विद्युत शवदाह गृह का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
Diwali special 2021 CM yogi adityanath will give gift of 356 crores to Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अक्तूबर को नगर निगम द्वारा कराए जा रहे शहर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों की लागत करीब 356 करोड़ है। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को लेकर नगर निगम तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कुछ लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी सौंपने के साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन और आईटीएमएस के तहत चौराहों के सुंदरीकरण व सुरक्षित किए गए कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वह पार्षद वरीयता के कार्यों का भी लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मृत पशुओं को लेकर विद्युत शवदाह गृह का शिलान्यास करेंगे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिली है। तैयारी की जा रही है। 24 अक्तूबर की शाम पांच से छह बजे तक गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

 
इन कार्यों को होगा लोकापर्ण-शिलान्यास कार्य
  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट- 31.57 करोड़
  • 15वें वित्त आयोग से जलापूर्ति- 1414.12 करोड़
  • इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम- 50.25 करोड़
  • डूडा द्वारा मलिन बस्ती में विभिन्न कार्यों- 4.1745 करोड़
  • महादेवपुरम से रामगढ़ताल तक नाला निर्माण- 8.1429 करोड़
  • सड़क नाली- 21.50 करोड़
  • प्रतिमा के लिए छतरी व रेलिंग- 30.00 लाख
  • नगर निगम परिसर में सीसी रोड, डिवाइडर और ओर्नामेंटल लाइट- 75 लाख
  • पार्षद वरीयता से कार्य- 24 करोड़
  • नगर निगम भवन का लोकार्पण- 24.00 करोड़
  • डॉ. एन्क्लेव में जोनल कार्यालय- 50.00 लाख
  • लाल डिग्गी और सुभाष चंद्र बोस नगर में जोनल कार्यालय- 50.00 लाख
  • 15वें वित्त आयोग टाइड ग्रांट से निर्माण कार्य- 10.00 करोड़
  • स्ट्रीट लाइट- 50.00 लाख
  • कर्मचारियों की ड्रेस- 12.10 लाख
  • हाथ ठेला- 18.00 लाख
  • बड़े डस्टबिन- 25.00 लाख   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed