फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diwali 2021 Application for license of temporary firecracker shops started in Gorakhpur

दीपावली 2021: गोरखपुर शहर के 11 स्थानों पर लगेंगी पटाखों की दुकानें, लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू

Thu, 28 Oct 2021 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Oct 2021 01:18 PM IST
सार

पिछले साल 2020 में कुल 359 दुकानों, जबकि 2019 में 410 पटाखों की दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया था। इस बार भी प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर उन्हीं को पहले लाइसेंस जारी करेगा, जिन्हें पिछले साल जारी किया गया था।

विज्ञापन
Diwali 2021 Application for license of temporary firecracker shops started in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में इस बार कचहरी क्लब ग्राउंड और जुबिली स्कूल ग्राउंड समेत 11 स्थानों पर पटाखों की अस्थायी दुकानें लग सकेंगी। अस्थायी दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो दिनों में 250 से अधिक दुकानदारों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए प्रशासन के पास आवेदन किया है। उधर, डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर प्रशासन एवं पुलिस की टीमों ने पटाखों की सभी स्थायी लाइसेंस प्राप्त दुकानों और गोदामों का सत्यापन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, पिछले साल 2020 में कुल 359 दुकानों, जबकि 2019 में 410 पटाखों की दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया था। इस बार भी प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर उन्हीं को पहले लाइसेंस जारी करेगा, जिन्हें पिछले साल जारी किया गया था। कचहरी क्लब, जुबिली स्कूल ग्राउंड और असुरन में पटाखों की दुकानें लगाने के लिए ज्यादा आवेदन आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
यहां लगेंगी पटाखों की अस्थायी दुकानें
कचहरी क्लब, टाउनहाल का मैदान, राजकीय जुबली इंटर कॉलेज का मैदान, जनता इंटर कॉलेज का मैदान, चरगावां, दयानंद इंटर कॉलेज का मैदान, राजकीय पूल्ड आवास का मैदान, बरगदवां, नीनाथापा इंटर कॉलेज का मैदान, डीबी इंटर कॉलेज का मैदान, डीएवी डिग्री कॉलेज का मैदान, राजकीय पॉलिटेक्निक छात्रावास का मैदान, लक्ष्मीशंकर खरे पार्क और चंपा देवी पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आवेदन के लिए यह प्रक्रिया जरूरी
आवेदन प्रक्रिया के दौरान 500 रुपये का चालान एसबीआई में जमा करना होगा। संबंधित थाने की रिपोर्ट लगानी होगी। फायर ब्रिगेड से एनओसी लेनी होगी। 630 रुपये का इंश्योरेंस कराना भी अनिवार्य है।

 
सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के 11 स्थानों पर पटाखों की अस्थायी दुकानें लगाई जाएंगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नियमानुसार जो पात्र होंगे उन्हें लाइसेंस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed