फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Divyang will get tricycle in Gorakhpur Mahotsav

Gorakhpur Festival: गोरखपुर महोत्सव में दिव्यांगों को मिलेगी ट्राई साइकिल, कैंप में 70 चिह्नित

Mon, 03 Jan 2022 06:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 06:59 PM IST
सार

दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य ने बताया कि कैंप में 70 दिव्यांगजनों को चिह्नित किया गया है। उन्हें बड़े कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी।

विज्ञापन
Divyang will get tricycle in Gorakhpur Mahotsav
गोरखपुर महोत्सव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैरों से दिव्यांगों को गोरखपुर महोत्सव में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरण कर सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से सोमवार को स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित बालिका इंटर कॉलेज नार्मल परिसर में कैंप लगाकर तीन सदस्यीय टीम ने जनपद के दिव्यांगजनों को चिह्नित किया।

विज्ञापन


कैंप में दो सौ से अधिक दिव्यांगजन मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाने के लिए आवेदन करने पहुंचे थे। यहां सीएमओ की ओर से नियुक्त चिकित्सक, संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से नियुक्त कर्मचारी और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी की टीम ने इन लाभार्थियों को चिह्नित किया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इन दिव्यांगजनों को सीएम अपने हाथ से ट्राई साइकिल वितरित करेंगे।
विज्ञापन


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य ने बताया कि कैंप में 70 दिव्यांगजनों को चिह्नित किया गया है। उन्हें बड़े कार्यक्रम में मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की जाएगी। इसकी तारीख शासन की ओर से तय की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये दिव्यांग होंगे पात्र

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि जनपद के वे दिव्यांग मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पाने के पात्र होंगे जिन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से कम से कम 80 प्रतिशत दिव्यांगता का प्रमाणपत्र जारी किया गया हो। लाभार्थी की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं हो।

आवेदनकर्ता को अपने दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, यूपीआईडी की प्रति आवेदनपत्र के साथ लगानी होगी। विद्यार्थी को अपने शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य की ओर से जारी प्रमाणपत्र लगाना होगा। यदि कोई दिव्यांग पहले ही ट्राई साइकिल का लाभ ले चुका है तो वह अर्ह नहीं होगा। यदि दिव्यांग के कमर से ऊपर का शरीर सही होगा और वह वाहन चलाने में सक्षम होगा तभी वह ट्राई साइकिल पाने का पात्र होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed