फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   divorcee woman murder by man living in live in relation at maharajganj

यूपी: लिव इन रिलेशन में रह रहे शख्स ने किया महिला का कत्ल, छह माह बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
divorcee woman murder by man living in live in relation at maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर क्षेत्र के टेढ़ी गांव में बीते आठ वर्ष तक बगैर शादी किए लिव इन रिलेशनशिप में एक तलाक शुदा महिला रहती थी। इस महिला की बीते करीब छह माह पहले हत्या हुई थी। हत्या उसी व्यक्ति ने की थी जिसके साथ वह रहती थी। दोनों के तीन बच्चे हो चुके थे।
विज्ञापन


पुलिस ने छह महीने से लंबित चल रहे इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहले से दर्ज मामले में हत्या की धारा बढ़ाकर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक टेढ़ी गांव में बगैर शादी के लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला अचानक गायब हो गई थी। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने जुलाई माह में ही उत्पीड़न व अपहरण का केस दर्ज किया था। लेकिन तत्कालीन विवेचकों ने जांच में तेजी नहीं दिखाई थी। जिसके चलते मामला लंबित रह गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लंबित विवेचना की फिर से जांच शुरू हुई, तो मामला परत दर परत खुलने लगा। पुलिस ने महिला के आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि वारदात वाली रात झगड़े के बाद वह घर से निकल कही जाने लगी। 
 

पीछा करने पर टेढ़ी घाट बांध पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान उसने ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। जिसके चलते वह बेहोश होकर गिर गई। फिर उसे उठाकर नदी में फेंक दिया। कुछ दिन बाद नदी के किनारे उतराते शव को देख बीच धारा में ढकेल दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने टेढ़ी गांव निवासी वीरेन्द्र सहानी को गिरफ्तार कर लिया।

बगैर शादी किए महिला के साथ रहता था आरोपी
एसओ पुरंदरपुर आशुतोष सिंह ने बताया कि टेढ़ी गांव निवासी वीरेन्द्र ने आठ वर्ष पहले एक तलाक शुदा महिला को घर में पनाह दी। बिना शादी किए लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। इस दौरान महिला से तीन बच्चियां भी पैदा हुईं। बाद में महिला व वीरेन्द्र के बीच अक्सर विवाद होने लगा। 

27 जून-2020 को वीरेन्द्र ने महिला की हत्या कर दी और अफवाह फैला दी कि वह कहीं भाग गई है। इस मामले में महिला की मां की तहरीर पर 4 जुलाई को पुलिस ने धारा 498 व 365 आईपीसी के तहत आरोपी वीरेन्द्र सहानी के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने हत्या की नीयत से अपहरण करने, हत्या करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं को बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।

आरोपी वीरेन्द्र सहानी ने जुर्म स्वीकार कर लिया कि महिला की हत्या के बाद शव को उसने नदी में फेंक सबूत नष्ट कर दिया था। अपराध स्वीकार करने के बाद हत्या सहित जरूरी धाराओं को बढ़ाकर उसे जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed