फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Divisional-level football competition for boys (under-19 category) at the secondary school level concludes.

Gorakhpur News: नीतीश के गोल से गोरखपुर बना मंडल चैंपियन

Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Divisional-level football competition for boys (under-19 category) at the secondary school level concludes.
- माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय 19 वर्षीय बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन


गोरखपुर। माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय 19 वर्षीय बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में शनिवार को गोरखपुर ने देवरिया को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एमजी इंटर कॉलेज के आयोजकत्व में एमपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए मुकाबले में गोरखपुर की ओर से प्रतीक मद्धेशिया और नीतीश ने गोल किए।
30-30 मिनट के दो हाफ के मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 10वें मिनट में देवरिया के डिफेंडर के हाथ से गेंद टकराने पर गोरखपुर को पेनाल्टी मिली। सेंटर हाफ प्रतीक मद्धेशिया ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 27वें मिनट में स्ट्राइकर नीतीश ने शानदार एकल प्रयास से दूसरा गोल कर बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन

मध्यांतर के बाद देवरिया ने छोटे-छोटे पास के जरिये दबाव बनाया। इसी दौरान गोरखपुर के डिफेंडर सारांश, शौर्य और गोलकीपर आयुष के बीच तालमेल की कमी का फायदा उठाकर देवरिया के स्ट्राइकर ने गोल कर अंतर 2-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने कई प्रयास किए, लेकिन कोई और गोल नहीं हुआ। गोरखपुर ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले का उद्घाटन भारतीय कुश्ती टीम के प्रशिक्षक एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंद्र विजय सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पुरस्कार वितरण समारोह में उन्होंने कहा कि दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। गोरखपुर मंडल की टीम अब प्रदेशीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।

आयोजक एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन विवेकानंद मिश्र और अजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र मिश्रा, मंडलीय क्रीड़ा सचिव डॉ. अरुणेंद्र राय, केके यादव, मुरलीधर त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed