{"_id":"6a7e329545067ff587086ead","slug":"divisional-archery-competition-organized-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1418042-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंडलीय तीरंदाजी में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंडलीय तीरंदाजी में गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
- मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- बालिका वर्ग में अरिका बनीं ओवरऑल चैंपियन
गोरखपुर। मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज, विलंदपुर खत्ता, सूरजकुंड में बृहस्पतिवार को मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर और देवरिया मंडल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर की टीम ओवरऑल चैंपियनशिप बनी।
प्रतियोगिता में गोरखपुर की अरिका सिंह कंपाउंड वर्ग में ओवरऑल चैंपियन रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में रचित कुमार मिश्रा और अंडर-19 में दिव्यांश सिंह ने ओवरऑल चैंपियन बने। देवरिया के आर्य प्रताप सिंह कंपाउंड वर्ग में ओवरऑल चैंपियन रहे। निर्णायक की भूमिका अभय सिंह, शैलेश सिंह, शैलेंद्र सिंह और उपेंद्र सिंह ने निभाई। समापन समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेमलता सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रबंधक मंजू सिंह ने किया। प्रतियोगिता विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर नूतन गौड़, माधवी पांडेय, सतवीर यादव, सोनी, अदिति, अनुराधा पांडेय आदि मौजूद रहे।
..............
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का हुआ चयन
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल के खिलाड़ियों का चयन किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग में रचित, सिद्धार्थ, अंश और रचित कुमार मिश्रा, अंडर-17 में श्याम यादव, प्रियांशु राज, शौर्य कनौजिया और सूरज निषाद व अंडर-19 में दिव्यांश सिंह, लव साहनी, शुभम शर्मा और राहुल यादव चयनित हुए। बालिका वर्ग में अंडर-14 से प्रिया, खुशबू, अनीता और खुशी और अंडर-17 से पूजा का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 16 अगस्त को राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे।