फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion on Bakrid in Gorakhpur, entry of vehicles closed on many routes of the city

घर से निकलने के पहले देखें ये खबर:बकरीद पर जामा मस्जिद, घंटाघर, तुर्कमानपुर के सभी रास्ते बंद- ये रहा डायवर्जन

Thu, 28 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 02:32 AM IST
सार

गोरखपुर में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की नमाज को लेकर शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह 6 बजे से शहर की विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा और सुचारु यातायात के लिए नमाज शुरू होने से समाप्ति तक घंटाघर, जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

विज्ञापन
Diversion on Bakrid in Gorakhpur, entry of vehicles closed on many routes of the city
शहर में रहेगा डायवर्जन

विस्तार

गोरखपुर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) की नमाज सुबह छह बजे से शहर क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों/जामा मस्जिदों में अदा की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को देखते हुए नमाज शुरू होने से लेकर समाप्ति तक शहर में व्यापक यातायात डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेगा।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने आम जनमानस से अपील की है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और नमाज के दौरान लागू डायवर्जन व्यवस्था में सहयोग करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन

यहां रहेगा डायवर्जन
-
जामा मस्जिद घंटाघर की ओर शाहमारूफ मार्ग पर नमाज समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-अलहदादपुर की ओर से घंटाघर तथा रायगंज होकर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

-नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर जाने वाला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
-रेती चौराहा से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन

-इलाहीबाग चौराहा से बहरामपुर बंधे की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-बर्फखाना की ओर से आने वाले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद रहेगा। ये वाहन लालडिग्गी बंधा मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

-अलीनगर चौराहा से हजारीपुर की ओर जाने वाले वाहनों को विजय चौराहा या तरंग टॉकीज मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि जटाशंकर की ओर से हजारीपुर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

-टीपीनगर चौराहा से नार्मल टैक्सी स्टैंड होते हुए तुर्कमानपुर, घंटाघर एवं घोष कंपनी की ओर जाने वाले वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे।
-तरंग ओवरब्रिज और गंगेज चौराहा से अलीनगर चौराहा की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश भी इस अवधि में प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed