फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   diversion in Gorakhpur city for UP Election 2022

UP Election 2022: तीन मार्च को होगा छठे चरण का चुनाव, आज से गोरखपुर शहर में रहेगा डायवर्जन

Wed, 02 Mar 2022 10:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Mar 2022 10:05 AM IST
सार

छात्रसंघ चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन विश्वविद्यालय मेन गेट की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन कैंट चौराहा, अंबेडकर चौराहा, पैडलगंज होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
diversion in Gorakhpur city for UP Election 2022
डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से विधान सभा निर्वाचन 2022 की पोलिंग पार्टियों के आवागमन होने पर बुधवार से डायवर्जन होगा। गोरखपुर शहर में आने से पूरी खबर पढ़ ली जाए।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियों का आवागमन

  • मतदान कर्मियों का प्रवेश मेन गेट से एवं उनके वाहनों की पार्किंग मेन गेट के बगल में साइकिल स्टैंड पार्किंग स्थल में पार्क होगी एवं इसके अतिरिक्त मतदान में लगे। कर्मियों के वाहन गृह विज्ञान विभाग भवन के परिसर में, दृश्य कला भवन के परिसर में मनोविज्ञान विभाग परिसर में, भूगोल विभाग एवं रसायन विज्ञान विभाग परिसर में पार्क होंगे।
  • विज्ञापन
  • क्रीड़ा संकुल मैदान से 07 विधानसभा (गोरखपुर सदर, गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच, कैंपियरगंज, चौरी चौरा, खजनी, सहजनवां) एवं मिनी स्टेडियम से 02 विधान सभा (चिल्लूपार, बांसगांव) पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • क्रीड़ा संकुल मैदान से 07 विधान सभा (गोरखपुर सदर, गोरखपुर ग्रामीण, पिपराइच, कैंपियररगंज, चौरी चौरा, खजनी, सहजनवां) की पोलिंग पार्टियां विश्वविद्यालय मेन गेट से एवं मिनी स्टेडियम से 02 विधान सभा (चिल्लूपार, बांसगांव) की पोलिंग पार्टियां प्राचीन इतिहास भवन गेट से अपने अपने गंतव्य पर रवाना होगी।
  • तीन मार्च को पोलिंग पार्टीयों के वाहनों का प्रवेश विश्वविद्यालय मुख्य द्वार से होगा तथा निकास प्राचीन इतिहास विभाग गेट से होगा।
  • अधिकारीगण के चार पहिया वाहनों की पार्किंग हैलीपैड एवं मजीठिया भवन के सामने में पार्क कराई जाएगी।

डायवर्जन

  • छात्रसंघ चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन विश्वविद्यालय मेन गेट की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन कैंट चौराहा, अंबेडकर चौराहा, पैडलगंज होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
  • आयकर भवन तिराहा से कोई भी वाहन विश्वविद्यालय मेन गेट की तरफ नहीं जाएगा, ये वाहन आरटीओ कार्यालय, हरिओम नगर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • आरटीओ तिराहा ट्रांसफार्मर के पास से कोई भी वाहन विश्वविद्यालय मेन गेट की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन आयकर भवन तिराहा, हरिओम नगर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • रोडवेज की बसें विश्वविद्यालय चौराहा से विश्वविद्यालय मेन गेट की तरफ नहीं जाएंगे, यह वाहन मोहदीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • रोडवेज की बसें पैडलेगंज से छात्र संघ की ओर नहीं आएंगी, ये बसे मोहद्दीपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पुलिस पार्टियों को लेकर आने वाली बसें चंपा देवी पार्क में पार्किंग कराई जाएगी, रोड पर किसी भी प्रकार का वाहन पार्क नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed