फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diversion: Heavy vehicles will not be able to enter the city from 4 pm today

डायवर्जन: आज शाम चार बजे से शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

Sat, 12 Oct 2024 04:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Diversion: Heavy vehicles will not be able to enter the city from 4 pm today
गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शनिवार और रविवार को पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। दोनों ही दिन शाम चार बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्ति तक शहर में भारी वाहन कालेसर जीरो प्वाइंट से आगे नहीं आ पाएंगे। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन




जीरो प्वाइंट से आगे नहीं आएंगे वाहन, इधर से जाएंगे



लखनऊ की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट होकर बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन




वाराणसी, आजमगढ़, मऊ एवं बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बेलीपार थाना क्षेत्र में बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।



देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।



गोरखपुर बस अड्डा से लखनऊ व वाराणसी की तरफ जाने वाले रोडवेज बसों को पैडलेगंज व मोहद्दीपुर चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास रोड से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।



नौसड़ चौराहा से टीपीनगर चौराहा की तरफ आने वाली बसें बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।



रोडवेज बस, ऑयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन एवं अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से रामनगर तिराहा, इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़ होते हुए बरगदवा चौराहा होकर फरेंदा सोनौली की तरफ जाएंगी।




फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बरगदवां चौराहा से इंडस्ट्रीयल एरिया मोड़, रामनगर चौराहा से स्पोर्ट्स कॉलेज खजांची चौराहा से असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।



नौसड़ तिराहे से तीन पहिया/चार पहिया वाहन मूर्ति विसर्जन तक डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन नौसड़ तिराहा से बाघागाड़ा से रामनगर करजहां होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed