{"_id":"6024e39c4c772e49bc3e3256","slug":"disturbances-by-editing-information-from-wikipedia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकिपीडिया की सूचना एडिट कर हो रही गड़बड़ी, ई-मेल आईडी को बदलकर लिखा जाता है दूसरा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकिपीडिया की सूचना एडिट कर हो रही गड़बड़ी, ई-मेल आईडी को बदलकर लिखा जाता है दूसरा विवरण
Thu, 11 Feb 2021 01:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
wikipedia
- फोटो : wikipedia
फर्जीवाड़ा करने वाले विकिपीडिया का सहारा लेते हैं। प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल के मुताबिक, हियुवा की आधिकारिक वेबसाइट व ई-मेल आईडी को एडिट करके दूसरा विवरण लिख दिया जाता है। इससे तमाम लोग भ्रमित होकर फर्जीवाड़ा करने वालों के चंगुल में फंस जाते हैं। इसकी जानकारी संगठन को मिलती है।
विज्ञापन
विकिपीडिया की सूचना ठीक की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद ही दोबारा एडिट करके गड़बड़ कर दी जाती है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भ्रमित करने वाले हैं नौ हजार व्हाट्सएप ग्रुप
प्रदेश इकाई के मुताबिक हियुवा के नाम से देशभर में करीब 10 हजार व्हाट्सएप ग्रुप चल रहे हैं। इसमें से एक हजार ऐसे हैं, जो यूपी इकाई को फॉलो करते हैं। नौ हजार ग्रुप सिर्फ और सिर्फ भ्रमित करने के लिए बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य ठीक नहीं है। यह मामला जल्द ही पुलिस के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरे राज्यों में संगठन खड़ा करने की मांग
हियुवा का दायरा बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा से फोन आते हैं। लोग कहते हैं कि वहां भी हियुवा का गठन होना चाहिए। प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल का कहना है कि अभी यूपी से बाहर काम करने का इरादा नहीं है। यूपी में संगठन की मजबूत पैठ है। दूसरे राज्यों से लोगों के फोन आते हैं। सब संगठन से जुड़कर काम करने को इच्छुक हैं।
कोई सदस्यता शुल्क नहीं
हियुवा उत्तर प्रदेश से जुड़ने का कोई शुल्क नहीं है। इसके संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यह संगठन पूरे यूपी में सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जिला, तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
कोई सदस्यता शुल्क नहीं
हियुवा उत्तर प्रदेश से जुड़ने का कोई शुल्क नहीं है। इसके संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यह संगठन पूरे यूपी में सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जिला, तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।