फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   disturbances by Editing information from Wikipedia

विकिपीडिया की सूचना एडिट कर हो रही गड़बड़ी, ई-मेल आईडी को बदलकर लिखा जाता है दूसरा विवरण

Thu, 11 Feb 2021 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Feb 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
disturbances by Editing information from Wikipedia
wikipedia - फोटो : wikipedia

फर्जीवाड़ा करने वाले विकिपीडिया का सहारा लेते हैं। प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल के मुताबिक, हियुवा की आधिकारिक वेबसाइट व ई-मेल आईडी को एडिट करके दूसरा विवरण लिख दिया जाता है। इससे तमाम लोग भ्रमित होकर फर्जीवाड़ा करने वालों के चंगुल में फंस जाते हैं। इसकी जानकारी संगठन को मिलती है।

विज्ञापन


विकिपीडिया की सूचना ठीक की जाती है, लेकिन कुछ समय बाद ही दोबारा एडिट करके गड़बड़ कर दी जाती है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भ्रमित करने वाले हैं नौ हजार व्हाट्सएप ग्रुप
प्रदेश इकाई के मुताबिक हियुवा के नाम से देशभर में करीब 10 हजार व्हाट्सएप ग्रुप चल रहे हैं। इसमें से एक हजार ऐसे हैं, जो यूपी इकाई को फॉलो करते हैं। नौ हजार ग्रुप सिर्फ और सिर्फ भ्रमित करने के लिए बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य ठीक नहीं है। यह मामला जल्द ही पुलिस के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दूसरे राज्यों में संगठन खड़ा करने की मांग

हियुवा का दायरा बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा से फोन आते हैं। लोग कहते हैं कि वहां भी हियुवा का गठन होना चाहिए। प्रदेश महामंत्री इंजीनियर पीके मल्ल का कहना है कि अभी यूपी से बाहर काम करने का इरादा नहीं है। यूपी में संगठन की मजबूत पैठ है। दूसरे राज्यों से लोगों के फोन आते हैं। सब संगठन से जुड़कर काम करने को इच्छुक हैं।

कोई सदस्यता शुल्क नहीं
हियुवा उत्तर प्रदेश से जुड़ने का कोई शुल्क नहीं है। इसके संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यह संगठन पूरे यूपी में सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जिला, तहसील, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed