{"_id":"61263ec54775a80d6c6a61d1","slug":"district-vice-president-of-vishwa-hindu-federation-injured-in-accident-at-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: हादसे में विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष की कटी जीभ, मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: हादसे में विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष की कटी जीभ, मेडिकल कॉलेज रेफर
Wed, 25 Aug 2021 06:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Aug 2021 06:29 PM IST
सार
बखिरा-सहजनवां मार्ग पर बखिरा से बरईपार तक नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ मीटर नाली निर्माण के बाद कार्य महीनों से रुका हुआ है। गोरखपुर जाने के लिए व्यस्त मार्ग होने की वजह से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में मंगलवार देर शाम मेडरापार और बरईपार के बीच में सड़क पर बिखरी गिट्टी की वजह से फिसल कर गिरे बाइक सवार विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बखिरा-सहजनवां मार्ग पर बखिरा से बरईपार तक नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ मीटर नाली निर्माण के बाद कार्य महीनों से रुका हुआ है। गोरखपुर जाने के लिए व्यस्त मार्ग होने की वजह से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।
विज्ञापन
जसवल भरवलिया गांव निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष 35 वर्षीय आशुतोष उर्फ दरोगा त्रिपाठी मंगलवार शाम को किसी काम से बखिरा कस्बे में आए थे। देर शाम वह घर लौट रहे थे। मेडरापार और बरईपार के बीच नाला निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर गिट्टी छोड़ दी गई है। वह फिसल कर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उनकी जीभ कटकर अलग हो गई है। सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता पंचम त्रिपाठी ने बताया कि यदि सड़क पर गिट्टी न छोड़ी गई होती तो शायद बेटा घायल नहीं होता।