{"_id":"6a402ed02ec9f448c209d608","slug":"district-president-rajesh-tiwari-said-that-rajendra-pal-gautam-is-an-experienced-leader-connected-to-public-causes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1367696-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राजेंद्र पाल गौतम को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों में खुशी
Sun, 28 Jun 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए इस निर्णय को संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने वाला बताया।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि राजेंद्र पाल गौतम एक अनुभवी, संघर्षशील और जनसरोकारों से जुड़े नेता हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा जनता के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी राजेंद्र पाल गौतम का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देती है।