{"_id":"65f5de8ed75848b0b10ddb2c","slug":"district-level-football-competition-from-tomorrow-at-bhatparrani-stadium-gorakhpur-news-c-208-1-sgkp1008-121572-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाटपाररानी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाटपाररानी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कल से
विज्ञापन
- अभी तक आठ टीमों ने भाग लेने पर दी सहमति, कई और टीमें भी हो सकती हैं शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला स्तरीय क्रिकेट के समापन पर खेल निदेशालय अब जनपद स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता की तैयारी में है। 18 और 19 मार्च को हाेने वाली प्रतियोगिता की मेजबानी भाटपाररानी में बने नए स्टेडियम को दी गई है।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने शनिवार को बताया कि खेल निदेशालय ने तीन प्रतियोगिताओं की मेजबानी जिले को दी थी। इसमें 14 से 15 मार्च तक जिला स्तरीय क्रिकेट का सफल आयोजन हो चुका है। अब 18 से 19 मार्च तक फुटबाल प्रतियोगिता मल्हना मल्हनी भाटपाररानी स्थित नए बने स्टेडियम में होगी। इसके लिए टीमों को आमंत्रण भेजा गया है। अब तक आठ टीमों ने भाग लेने की सहमति दी है। भाग लेने की अन्य इच्छुक टीमें भी सुबह नौ बजे आकर पंजीकरण कराकर इसमें शामिल हो सकती हैं। विजेता व उपविजेता टीम को विभागीय मानक के अनुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।