फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District Jail and MMMUT receive Safe Food Premises certification.

Gorakhpur News: खाद्य पदार्थों को छपे कागज में परोसने पर रोक के लिए चलेगा विशेष अभियान

Fri, 10 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
District Jail and MMMUT receive Safe Food Premises certification.
गोरखपुर। खाद्य पदार्थों को छपे कागज में लपेटने और परोसने पर रोक सुनिश्चित करने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही शराब की दुकानों, मेडिकल स्टोरों, डेयरियों, कोल्ड स्टोरेज और स्कूलों में परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की भी सघन जांच होगी।
विज्ञापन

यह निर्णय बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिले की सभी शराब की दुकानों और मेडिकल स्टोरों का खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा, ताकि बिना अनुमति खाद्य कारोबार पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम के सहयोग से स्वच्छ खानपान क्षेत्र विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। लोगों को घर पर ही खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान करने के सरल तरीके पंपलेट के माध्यम से बताए जाएंगे। बैठक में जिला कारागार गोरखपुर और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य व्यवस्था के लिए ईट राइट कैंपस प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed