{"_id":"66b7d9271b8070ddf20cf434","slug":"district-hospital-thyroid-testing-machine-broken-patients-worried-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-649494-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल : थायराइड जांच मशीन खराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल : थायराइड जांच मशीन खराब, मरीज परेशान
Sun, 11 Aug 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में थायराइड जांच की मशीन खराब होने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। महिला अस्पताल के मरीजों को भी जांच कराने के लिए जिला अस्पताल में आना पड़ता है। इस कारण यहां मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती है। प्रतिदिन सौ से ज्यादा मरीज यहां जांच कराने आते हैं। बाहर जांच कराने पर मरीजों के 350 से 500 रुपये देने पड़ते हैं, जबकि जिला अस्पताल में निशुल्क है।
जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को थायराइड की जांच जरूर करानी जरूरी होती है। यहां जांच की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। वहीं जिला अस्पताल में हार्माेंस, मोटापा सहित अन्य बीमारियों की जांच के लिए डॉक्टर थायराइड की जांच लिखते हैं। अस्पताल में थायराइड के रियेजेंट केमिकल नहीं होने के कारण जांच नहीं हो पा रही है।
कोट
डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट के साथ थायराइड की जांच कराने के लिए कहा था। यहां थायराइड जांच की मशीन खराब हो जाने के कारण बाहर से जांच करानी पड़ी है। इसके लिए 400 रुपये देने पड़े।
विज्ञापन
- सुषमा श्रीवास्तव
मशीन खराब होने के कारण बाहर से जांच करानी पड़ी है। मशीन की खराबी के कारण बाहर जांच कराने में पैसा तो गया ही है, साथ ही भाग-दौड़ भी करनी पड़ी है।
- कमलेश सिंह
कोट
केमिकल के समाप्त हो जाने के कारण थायराइड की जांच नहीं हो पा रही है। मंगलवार से जांच फिर से शुरू हो जाएगी।
- डाॅ. राजेंद्र ठाकुर, एसआईसी