{"_id":"5e4e5fb98ebc3ef2b53f2a29","slug":"district-hospital-doctor-found-absent-inspection-honorarium-was-deducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डॉक्टर, पांच दिन का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डॉक्टर, पांच दिन का वेतन कटा
Thu, 20 Feb 2020 04:08 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Feb 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल। file
जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट का एसआईसी डॉ. एके सिंह ने मंगलवार की रात निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देख नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण में संविदा पर तैनात डॉक्टर प्रत्युष त्रिपाठी मौके पर नहीं मिले। इस पर एसआईसी डॉ. पांच दिन का मानदेय काटने के साथ उनकी नियुक्ति निरस्त करने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
एसआईसी ने बताया कि डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की शिकायत कई बार मिलने के बाद निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ प्रत्युष त्रिपाठी के नदारद रहने पर डॉ. आनंद सिंह को बुलाकर काम कराया गया। साथ ही डॉ. प्रत्युष का पांच दिन का वेतन काटते हुए उनकी नियुक्ति निरस्त करने की संस्तुति सीएमओ से की गई है।
इसके बाद उन्होंने पैथालॉजी विभाग का निरीक्षण किया। जहां पर गंदगी देख व्यवस्था सुधारने को कहा। वहीं, बुधवार की सुबह डॉ. प्रत्युष की पत्नी ने उनके अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए बीमार होने की बात बताई है।