{"_id":"5f3bad678ebc3e41180c9c59","slug":"district-deputy-chairman-of-nepali-congress-dies-of-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली कांग्रेस के जिला उप सभापति की कोरोना संक्रमण से मौत, हाल ही में कराया था पथरी का ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली कांग्रेस के जिला उप सभापति की कोरोना संक्रमण से मौत, हाल ही में कराया था पथरी का ऑपरेशन
Tue, 18 Aug 2020 03:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
नवलपरासी नेपाली कांग्रेस के युवा नेता व जिला उप सभापति सुभाषचंद्र गिरी कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी ललितपुर के पाटन अस्पताल के निदेशक डॉ. रवि शाक्य ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विगत सप्ताह नवलपरासी नेपाली कांग्रेस के जिला उप सभापति सुभाषचंद्र गिरी (36) रामग्राम 2 का दो सप्ताह पूर्व पित्त की थैली में पथरी की ऑपरेशन कराई थी, जिसके बाद वे घर आ गए थे। घर आने के बाद उन्हें सांस लेने में कुछ दिक्कत महसूस होने लगी।
विज्ञापन
जिसका परीक्षण कराने के बाद उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें ललितपुर के पाटन अस्पताल के आईसीयू में रखा गया था। मंगलवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
उनकी आकस्मिक मृत्यु पर पूर्व गृहराज्य मंत्री/सांसद देवेन्द्रराज कंडेल, प्रदेश सभा सांसद बैजनाथ जायसवाल, रामग्राम मेयर नरेन्द्र गुप्ता, उपमेयर रम्भा कुंवर, संविधान सभा सदस्य बिक्रम खनाल, पूर्व सांसद देवकरण कलवार आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।