फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District and divisional level trials for state boxing competition on June 12

गोरखपुर: राज्य मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल 12 जून को, 234 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Fri, 09 Jun 2023 12:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 16 वर्ष के वे बालक प्रतिभाग कर सकेंगे, जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी, 2007 से 31 दिसंबर, 2008 के बीच हो। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 18 मंडलों के 234 मुक्केबाज शामिल होंगे।

विज्ञापन
District and divisional level trials for state boxing competition on June 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 से 18 जून तक जूनियर बालक राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल 12 जून को रीजनल स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 16 वर्ष के वे बालक प्रतिभाग कर सकेंगे, जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी, 2007 से 31 दिसंबर, 2008 के बीच हो। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के 18 मंडलों के 234 मुक्केबाज शामिल होंगे। प्रतिभागी 13 श्रेणियों में अलग-अलग भार वर्ग में जोर आजमाइश करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल 12 जून की सुबह सात बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: MMMUT में इसी सत्र से होगी इंटरनेट ऑफ थिंग्स की पढ़ाई, JEE Main के आधार के मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन


13 भार वर्गों में आयोजित होगी प्रतियोगिता
 
श्रेणी भार वर्ग
पिन वेट 44-46
लाइट फ्लाई वेट 46-48
फ्लाई वेट 48-50
लाइट बेंटम वेट 50-52
बॅटम वेट             52-54
फेदर वेट             54-57
लाइट वेट             57-60
लाइट वेल्टर वेट 60-63
वेल्टर वेट             63-66
लाइट मिडिल वेट 66-70
मिडिल वेट 70-75
लाइट हैवी वेट 75-80
हैवी वेट 80 से अधिक











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed