फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District Advocates Association Executive Election

Gorakhpur: जिला अधिवक्ता एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव, कृष्ण दामोदर पाठक अध्यक्ष व लालमन मंत्री निर्वाचित

Thu, 14 Dec 2023 03:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Dec 2023 03:01 PM IST
सार

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सूरज प्रसाद श्रीवास्तव एवं सदस्य अयोध्या प्रसाद तिवारी, राधेश्याम शुक्ल, शिवरतन भारती एवं रामप्रताप सिंह ने बताया कि कुल 598 में 561 मतदाताओं ने वोट डाला। अध्यक्ष पद पर कृष्ण दामोदर पाठक 220 मत पाकर विजयी हुए।

विज्ञापन
District Advocates Association Executive Election
जिला अधिवक्ता एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में कृष्ण दामोदर पाठक अध्यक्ष और लालमन महामंत्री निर्वाचित हुए। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन पर बार काउंसिल के चेयरमैन सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बधाई दी।

विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सूरज प्रसाद श्रीवास्तव एवं सदस्य अयोध्या प्रसाद तिवारी, राधेश्याम शुक्ल, शिवरतन भारती एवं रामप्रताप सिंह ने बताया कि कुल 598 में 561 मतदाताओं ने वोट डाला। अध्यक्ष पद पर कृष्ण दामोदर पाठक 220 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद कुमार पांडेय को 194 मत मिला। अध्यक्ष पद पर कुल छह प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


वहीं, महामंत्री के लिए कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। लालमन 225 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंदी हरिशंकर पांडेय को 121 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार चंद , कनिष्ठ उपाध्यक्ष करुणाकर राम त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकुशल चुनाव संपन्न होने पर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश्वर शुक्ल, सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय, पूर्व मंत्री अनुराग दूबे, वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष शुक्ल, हरिप्रकाश मिश्र, जितेंद्र धर दूबे, बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बधाई दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed