फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute over old rivalry in Gola police station area of Gorakhpur, illegal weapon found

Gorakhpur News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, विवाद...मनबढ़ ने लहराया तमंचा- ये थी विवाद की वजह

Sat, 10 May 2025 07:09 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 10 May 2025 07:09 PM IST
सार

अकोल्हा गांव निवासी सुमन पुत्री रामसकल ने तहरीर में बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे के करीब अकोल्हा टोले के रहने वाले एक व्यक्ति हमारी झोपड़ी में आग लगा दिया। इससे झोपड़ी पूरी तरह से जल गई। जब हमने विरोध किया तो उसने कट्टा निकाल कर सटा दिया, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने लगा।

विज्ञापन
Dispute over old rivalry in Gola police station area of Gorakhpur, illegal weapon found
अवैध असलहा लिए ग्रामीण - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

 थाना क्षेत्र के अकोल्हा गांव का एक व्यक्ति अपने खेत में गेंहू का डंठल जला रहा था। इसी दौरान आग की चिंगारी से गांव की एक झोपड़ी में आग पकड़ लिया। इसका विरोध करने पर उक्त व्यक्ति ने महिला को पीटते हुए तमंचा निकाल लिया।

विज्ञापन


यह देख गांव के लोगों ने उसे तमंचा के साथ पकड़ कर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मामले में पीड़िता ने तहरीर दे दी है। घटना के पीछे दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन


अकोल्हा गांव निवासी सुमन पुत्री रामसकल ने तहरीर में बताया कि शनिवार को सुबह सात बजे के करीब अकोल्हा टोले के रहने वाले एक व्यक्ति हमारी झोपड़ी में आग लगा दिया। इससे झोपड़ी पूरी तरह से जल गई। जब हमने विरोध किया तो उसने कट्टा निकाल कर सटा दिया, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने-पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे भाइयों व ग्रामीणों की मदद से जान बची। पीड़िता ने बताया कि अभी एक माह पूर्व आरोपी युवक ने पीड़िता के बड़ी बहन के लड़के का पीटकर पैर तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र को रजिस्ट्री भेज कर कार्रवाई की मांग की थी।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पर पूर्व में हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज है। कट्टा के साथ युवक का वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed