फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute occurred while playing Ludo in Badhalganj, Gorakhpur, tailor was stabbed and injured

Gorakhpur News: लूडो खेलते समय हुआ विवाद, दर्जी को मारा चाकू; रोजाना खेलते थे साथ-केस दर्ज

Sat, 05 Jul 2025 03:01 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 05 Jul 2025 03:01 PM IST
सार

लालगंज मुहल्ला निवासी शकील अहमद कपड़ा सिलने का काम करते हैं। वह रोज की तरह पंडितपुर मुहल्ला निवासी युवक के साथ लूडो खेल रहे थे। खेलते वक्त दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज युवक ने शकील पर चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Dispute occurred while playing Ludo in Badhalganj, Gorakhpur, tailor was stabbed and injured
चाकू से किया हमला

विस्तार

कस्बे के लालगंज मोहल्ले में लूडो खेलते समय विवाद हो गया। इस दौरान प्राइवेट चालक ने दर्जी के पेट और कंधे पर चाकू से हमला कर दिया। घायल दर्जी को उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

लालगंज मुहल्ला निवासी शकील अहमद कपड़ा सिलने का काम करते हैं।

वह रोज की तरह पंडितपुर मुहल्ला निवासी युवक के साथ लूडो खेल रहे थे। खेलते वक्त दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज युवक ने शकील पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। चाकू उनके पेट और कंधे में लगा।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शकील को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि शकील के बेटे दानिश की तहरीर पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed