फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disproportionate assets case against former Mau Nagar Panchayat official

Gorakhpur News: मऊ नगर पंचायत के पूर्व अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस

Sun, 18 Feb 2024 03:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Disproportionate assets case against former Mau Nagar Panchayat official
उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के गोरखपुर सेक्टर में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मऊ जिले के नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व अधिशासी अधिकारी बुधिराम सरोज के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया गया है। यह केस उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के गोरखपुर सेक्टर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है। पूर्व अधिशासी अधिकारी बुधिराम सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
उप्र सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर के इंस्पेक्टर शिवाजी राव ने तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि शासन में हुई शिकायत के आधार पर जांच रिपोर्ट तीन अगस्त 2023 को उपलब्ध कराई गई। इसमें बताया गया कि आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के सरदारगंज निवासी बुधिराम सरोज द्वारा लोकसेवक के रूप में कार्यरत रहते हुए जांच निर्धारित की गई। इस अवधि में अपनी आय की समस्त ज्ञात व वैध स्रोतों से कुल रुपये 3051658.55 की आय अर्जित की गई।
विज्ञापन

इसी अवधि में इनके द्वारा परिसंपत्ति के अर्जन पर एवं भरण-पोषण पर कुल खर्च रुपये 5816195.17 पाया गया। इस प्रकार जांच की अवधि में बुधिराम सरोज के ज्ञात व वैध स्रोतों से अर्जित आय की तुलना में व्यय रुपये 2764536.62 अधिक पाया गया। यह आय के सापेक्ष 90.59 प्रतिशत अधिक है। इस संबंध में आरोपी ने कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है। इसके आधार पर उनको दोषी पाते हुए केस दर्ज कराने की संस्तुति की गई। तहरीर के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed