{"_id":"64fcce21865fcd9f2c0478b4","slug":"disposal-of-more-than-five-lakh-cases-in-lok-adalat-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-300405-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लोक अदालत में पांच लाख से अधिक वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लोक अदालत में पांच लाख से अधिक वादों का निस्तारण
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी द्वारा दीवानी न्यायालय परिसर स्थित नई मीटिंग हाल में सुबह 10.30 बजे किया गया। कुल 5,21,824 वादों का निस्तारण किया गया।
यह जानकारी अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकृपाल ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायाधीश द्वारा कुल छह वादों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया। प्रभारी अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा 156 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 6,72,30,667 रुपये प्रतिकार एवार्ड पारित किया गया।
पारिवारिक न्यायालयों द्वारा कुल 33 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नोडल अधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं अन्य राजस्व अधिकारियों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 32635 वादों का निस्तारण करते हुए कुल 80,52,813 रुपए वसूल किया गया। राजस्व व अन्य विभागों द्वारा कुल 488767 प्री लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 558366 नियत वादों में से कुल 521824 वादों का निस्तारण किया गया।