फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Discussion was held on the political participation of the goldsmith community of Purvanchal

Gorakhpur News: पूर्वांचल का स्वर्णकार समाज भी तय करेगा अपनी राजैतिक साझेदारी, ऐसे कराएंगे अपनी ताकत का एहसास

Tue, 02 Jul 2024 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Discussion was held on the political participation of the goldsmith community of Purvanchal
सराफा मंडल सभागार में बैठक करते पदाधिकारी, संबोधित करते महेश वर्मा - फोटो : अमर उजाला
हिन्दी बाजार स्थित सर्राफा भवन में उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा के चुनाव, एमएलसी, नगर पंचायतों व नगर निगमों के होने वाले चुनावों में राजनीतिक पार्टियों में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में स्वर्णकार समाज के गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं महाराजगंज जिले से सभी राजनीतिक पार्टियों में काम कर रहे वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं ने अपनी सहभागिता की।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बस्ती के जिलाध्यक्ष कुन्दन वर्मा, कार्यक्रम के प्रभारी एवं देवरिया पथरदेवा से चुनाव लड़ चुके नीरज वर्मा, परतावल के ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, संतकबीरनगर के पूर्व पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामसुन्दर वर्मा, सर्राफा मण्डल के अध्यक्ष गणेश वर्मा, महामंत्री हरिद्वार वर्मा, पूर्वांचल सोनार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक महेश वर्मा सहित सभी ने कहा कि सभी जातियों ने संख्या बल एवं एकता का प्रदर्शन कर अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी तय की है।
 

In Gorakhpur, Discussion was held on the political participation of the goldsmith community of Purvanchal
संबोधित करते पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आगे कहा कि हमारी एकता एवं संख्या बल का प्रदर्शन न होने की वजह से सभी पार्टियां स्वर्णकार समाज को अनदेखा करती हैं और राजनीतिक हिस्सेदारी देने में आनाकानी करती हैं।

सर्वसम्मति से तय किया गया कि हम सभी स्वर्णकार तीन माह के भीतर, वार्ड, मण्डल, ग्राम सेक्टर, ब्लाक, महानगर, जिला कमेटी का गठन कर नवम्बर 2024 में लखनऊ में एक बड़ी संख्या में रैली का आयोजन कर राजनीतिक पार्टियों को अपने संख्या का एहसास करायेंगे।

बैठक में महेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन श्याम सुन्दर वर्मा, गोपाल सिंह वर्मा, नीरज वर्मा, कुन्दन वर्मा, सर्राफा मण्डल के अध्यक्ष गणेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में नेतागण उपस्थित रहें एवं विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed