फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disaster will reduce flood damage with the help of friends and friends

Gorakhpur News: आपदा मित्र और सखियों की मदद से कम करेंगे बाढ़ का नुकसान

Mon, 12 Jun 2023 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Disaster will reduce flood damage with the help of friends and friends
- जिले में बाढ़ से राहत और बचाव को लेकर शुरू हुई तैयारी, 133 बाढ़ सुरक्षा समितियों को किया गया सजग
विज्ञापन

- व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर रोकेंगे अफवाह, ग्राम प्रधान, आशा, चौकीदार सहित अन्य ग्रामीणों की ली जाएगी मदद

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। जिले में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए आपदा मित्र और सखियों की मदद ली जाएगी। बाढ़ आने पर फैलने वाली अफवाह को रोकने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा। 133 बाढ़ समितियों को सजग कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक पूर्व बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान को देखते हुए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।

बरसात के मौसम में राप्ती, रोहिन, गोर्रा, आमी और सरयू नदियों के अलावा नाले भी उफना जाते हैं। इससे आसपास क्षेत्रों में तटबंधों के टूटने, रिसाव होने, कटने और पानी के बंधे से ऊपर बहने संबंधी अफवाहें भी खूब फैलती हैं। लोग रतजगा करके बंधों की सुरक्षा करते हैं। ऐसे में लोगों को सही सूचना देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं, जिनसे ग्राम प्रधान, आशा आंगनबाड़ी, चौकीदार, अध्यापक, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य संभ्रांत लोगों को जोड़ा जा रहा है। गांवों में बाढ़ सुरक्षा समिति बनाई गई है, जिसकी निगरानी अवर अभियंता करेंगे। किसी तरह की गलत सूचना आने पर तत्काल खंडन करेंगे।
विज्ञापन

0000
200 आपदा मित्र, 43 आपदा सखी की ली जाएगी मदद
बाढ़ के दौरान नुकसान को कम करने एवं राहत और बचाव कार्य में 200 आपदा मित्र और 43 आपदा सखी की मदद ली जाएगी। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के रक्षा अध्ययन विभाग पूर्व और वर्तमान में जुड़े हुए 160 स्वयंसेवकों को इस मुहिम में शामिल जाएगा। इसके अलावा बंधों पर रैट होल, शाही माद और दरारों की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग कराई जाएगी। जिले में बाढ़ आने के दौरान केंद्रीय जल आयोग, मुख्य अभियंता और गंडक सिंचाई प्रमंडल की ओर से जारी बाढ़ बुलेटिन समय-समय पर आमजन को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
स्वयं की सुरक्षा के लिए होगा तीन दिवसीय प्रशिक्षण
संभावित बाढ़ से बचाव के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े आपदा मित्र, आपदा सखी और स्वयं सेवकों को स्वयं की सुरक्षा विषय पर दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। राप्ती नदी के रामघाट पर 14 जून को शिविर प्रारंभ होगा। रोजाना सुबह छह बजे से लेकर नौ बजे तक 26 वीं वाहिनी बाढ़ बी दल के संयुक्त तत्वाधान दो बैच में संचालित किया जाएगा। दोनों बैच में 40 - 40 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके लिए सोमवार और मंगलवार को प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचकर इच्छुक अभ्यर्थी पंजीकरण करा सकते हैं।

0000
बाढ़ के नुकसान को कम करने के लिए योजना तैयार की गई है। बाढ़ सुरक्षा समिति की बैठक हो चुकी है। 15 जून तक सभी बिंदुओं पर तैयारी पूरी करने के लिए संबंधित विभागों को सूचना भेजी गई है। आपदा मित्र और आपदा सखियों की मदद बाढ़ का नुकसान कम करने, राहत और बचाव कार्य में ली जाएगी।
राजेश सिंह (एडीएम वित्त एवं राजस्व)/प्रभारी अधिकारी आपदा
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed