फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disabled people will face difficulty in reaching the booths, there is no ramp facility.

Gorakhpur News: बूथों तक पहुंचने में दिव्यांगों को होगी दिक्कत, नहीं है रैंप की सुविधा

Wed, 20 Mar 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 20 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Disabled people will face difficulty in reaching the booths, there is no ramp facility.
- कुछ जगहों पर नहीं है रैंप की उचित व्यवस्था
विज्ञापन

- जिम्मेदारों का दावा, चुनाव से पहले दूर करा ली जाएंगी कमियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर में कई ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां तक पहुंचने में दिव्यांग मतदाताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इन जगहों पर रैंप की सुविधा नहीं है। हालांकि, जिम्मेदारों का दावा है कि मतदान से पहले जहां भी कमियां हैं, उन कमियों को दूर करा लिया जाएगा।
लोक सभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर लिया है। शिक्षा विभाग ऐसे मतदान केंद्रों की जानकारी जुटा रहा है, जहां मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। ताकि समय रहते उन्हें दुरुस्त करा लिया जाए। शहर में कई ऐसे मतदान स्थल हैं जहां मूलभूत सुविधाएं तो हैं, लेकिन दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था नहीं हैं। वहीं जहां रैंप हैं, जर्जर अवस्था में हैं। शहर के शाहपुर स्थित राम अवध विद्यालय के मुख्य गेट से विद्यालय करीब तीन फीट नीचे हैं। लेकिन, यहां रैंप नहीं है। जिससे दिव्यांगों को विद्यालय में प्रवेश में दिक्कत होगी। इसी तरह मेडिकल कॉलेज रोड पर विष्णु मंदिर के पास स्थित अभयनंदन इंटर कॉलेज में विद्यालय में प्रवेश के लिए रैंप बने हैं, लेकिन उसके अलावा विद्यालय में अन्य कहीं रैंप नहीं है। इससे दिव्यांगों को कमरों तक पहुंचने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि मतदान स्थल के लिए जो भी जरूरी मानक है, ज्यादातर विद्यालय उन मानकों पर खरे हैं। कुछ जगहों पर रैंप टूटे हुए हैं, उन्हें ठीक करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed