फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disabled people will be able to know about animals through Braille script in Gorakhpur Zoo.

चिड़ियाघर: अब दिव्यांग भी ले सकेंगे जानवरों की जानकारी, बाड़ों के सामने ब्रेल लिपी के पाथवे व बोर्ड लगेंगे

Mon, 23 Sep 2024 11:05 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सामाजिक समर्थन और समानता की दिशा में यह पहल की गई है। शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान समिति ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Disabled people will be able to know about animals through Braille script in Gorakhpur Zoo.
चिड़ियाघर में अब दिव्यांग भी ब्रेल लिपी के सहारे बाघ व अन्य वन्य जीवों को जान सकेंगे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में दिव्यांग बच्चों के लिए ब्रेल लिपि के पाथवे और बोर्ड लगाया जाएगा। इससे उन्हें चिड़ियाघर में मौजूद वन्य जीवों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन


चिड़ियाघर में अभी सबके लिए एक ही पाथवे है। इस पहल से दिव्यांग बच्चों को वन्यजीव के बारे में जानने का अवसर मिलेगा और वे भी चिड़ियाघर की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। ब्रेल लिपि साइनेज बोर्ड दृष्टिबाधित लोगों को स्वतंत्र रूप से जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सामाजिक समर्थन और समानता की दिशा में यह पहल की गई है। शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान समिति ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इससे दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे वे अपने साथियों के साथ समान रूप से चिड़ियाघर का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्बल पार्क में दिव्यांगजनों के टहलने की सुविधा
दिव्यांगों को भी शहर में घूमने-फिरने और मार्निंग वॉक के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध है। एनेक्सी भवन के सामने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने हर्बल पार्क विकसित किया है। इसमें दृष्टिबाधितों के टहलने के लिए ब्रेल टाइल लगाई गई है। हर तरफ रैंप बने हैं ताकि व्हीलचेयर से आने वाले दिव्यांगजन भी आसानी से घूम सकें।


पार्क में कहीं सीढ़ी नहीं है। इससे दिव्यांगजन व्हीलचेयर पर बैठकर भी यहां घूम सकेंगे। यह पार्क बनकर पूरी तरह तैयार है लेकिन अभी इसे आम जनता के लिए नहीं खोला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed