फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Disabled board incharge removed after corruption exposed

गोरखपुर: भ्रष्टाचार उजागर होने पर दिव्यांग बोर्ड के प्रभारी हटाए गए, डीएम ने कराया था स्टिंग

Thu, 28 Apr 2022 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Apr 2022 10:58 AM IST
सार

डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सीएमओ को देनी है। कमेटी भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए आवश्यक सुझाव भी देगी।

विज्ञापन
Disabled board incharge removed after corruption exposed
Corruption - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर सीएमओ दफ्तर में घूसखोरी का मामला सामने आने के बाद दिव्यांग बोर्ड के प्रभारी डॉ. डीके सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंह को चार्ज दिया गया। वहीं, सीएमओ ने पूरे प्रकरण की गहनता से जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


डॉ. एके सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सीएमओ को देनी है। कमेटी भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए आवश्यक सुझाव भी देगी। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिव्यांग बोर्ड की बैठक होनी है। इसको देखते हुए सीएमओ ने आनन-फानन दो क्लर्क को बोर्ड में तैनात किया है।
विज्ञापन


दोनों ने फौरन चार्ज ग्रहण कर लिया। उन्हें दिव्यांग बोर्ड का रजिस्टर नहीं मिला है। दोनों क्लर्क ने इस समस्या की जानकारी सीएमओ को दी। इसके बाद सीएमओ के निर्देश पर पूर्व प्रभारी लिपिक सत्य प्रकाश शुक्ला की अलमारी का ताला अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें दिव्यांग बोर्ड से जुड़ी फाइलें निकाली गईं। सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed