फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dirt thrown on road pay five thousand fine in Gorakhpur

गोरखपुर में पालन करना होगा नियम: सड़क पर फेंकी गंदगी, देना पड़ा पांच हजार जुर्माना

Sat, 10 Sep 2022 11:26 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Sep 2022 11:26 AM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाया कि रुस्तमपुर ढाले के पास शम्मी गुप्ता मशरूम भंडार द्वारा दुकान के सामने सड़क पर कूड़ा एवं गत्ता आदि फेंककर गंदगी फैलाई गई है। इस पर उन्होंने कार्रवाई की।

विज्ञापन
Dirt thrown on road pay five thousand fine in Gorakhpur
सड़क किनारे पड़ा कूड़ा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के रुस्तमपुर ढाले के पास दुकानदार को सड़क पर गंदगी फेंकना भारी पड़ गया। निरीक्षण में पकड़े जाने पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने सभी दुकानदारों को दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की नसीहत दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने निरीक्षण के दौरान पाया कि रुस्तमपुर ढाले के पास शम्मी गुप्ता मशरूम भंडार द्वारा दुकान के सामने सड़क पर कूड़ा एवं गत्ता आदि फेंककर गंदगी फैलाई गई है। इस पर उन्होंने कार्रवाई की।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर आयुक्त ने टीम के साथ पुर्दिलपुर स्थित गांधी गली, बेतियाहाता स्थित शास्त्रीनगर कॉलोनी एवं रुस्तमपुर नहर रोड स्थित कॉलोनियों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का स्थलीय निरीक्षण किया। लोगों को गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा को अलग-अलग एकत्र करने के संबंध में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जोनल सेनेटरी अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी घरों से प्रात: सात बजे से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य शुरू कराएं और हर हाल में 10 बजे तक कॉलोनी के घरों से कूड़ा उठ जाए।


सीसी सड़क और नाली निर्माण का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त ने पुर्दिलपुर स्थित गांधी गली में गर्ग हॉस्पिटल के सामने नगर निगम द्वारा बनवाए जा रहे सीसी सड़क एवं नाली का भी निरीक्षण किया। सड़क पर काफी धूल मिलने पर उसे जेटिंग मशीन से धुलवाने का निर्देश दिया। सड़क के बीच में एक जगह गिट्टी उखड़ी मिलने पर ठेकेदार को ठीक कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed