फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dirt from village street to school

Gorakhpur News: गांव की गली से लेकर स्कूल तक गंदगी, सात कर्मचारी निलंबित

Thu, 01 Jun 2023 06:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Dirt from village street to school
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भौवापार में गंदगी का अंबार देख उप निदेशक ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए पिपरौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत भौवापार द्वारा कराए गए कार्यों का उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखा। स्कूलों के शौचालय से लेकर आंगनबाड़ी तक में गंदगी फैली थी। उन्होंने मौके से ही डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह को पंचायत में तैनात सात सफाई कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया।
उप निदेशक के निर्देश के थोड़ी ही देर में डीपीआरओ ने संबंधित सफाई कर्मियों के निलंबन का आदेश जारी करने के साथ ही सहायक विकास अधिकारी पिपरौली अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है। जिन सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है उनमें अनंत लाल, रामकरण, ध्रुवनारायण, धर्मेंद्र, संपूर्णानंद, रामसुमेर और रविंद्र का नाम शामिल है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं 5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत भौवापार में 46 लाख 78 हजार 850 रुपये की धनराशि जारी की गई है। अभी तक 37 लाख 81 हजार 816 रुपये खर्च हुए हैं। बाकी की धनराशि से कार्य कराए जाने हैं। इसी क्रम में उप निदेशक पंचायत बुधवार को सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकी) आशुतोष कुमार के साथ गांव का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस कार्रवाई के बाद डीपीआरओ ने विकासखंड स्तर के अधिकारियों को भी ग्राम पंचायतों में किए जा रहे साफ-सफाई का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टीमों का गठन कर लिया गया है। इसमें जनपद स्तरीय अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed