{"_id":"66c52e14b1e090baa10f53ba","slug":"direct-rail-service-will-start-from-gorakhpur-to-nepal-300-crores-received-for-the-big-line-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-659365-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: थाने पर ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार- पहले की थी 50 हजार की मांग- जानें क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: थाने पर ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार- पहले की थी 50 हजार की मांग- जानें क्यों
Wed, 21 Aug 2024 12:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:03 PM IST
सार
बलिया जिले के थाना चितबड़ा गांव के रामपुर चिट गांव निवासी दरोगा सुनील यादव पर गंभीर आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया था कि उनके लड़के के विरुद्ध अपहरण के केस में विवेचक उप निरीक्षक फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने मजबूरी बताई तो 10 हजार रुपये लेने को तैयार हुए।
विज्ञापन
रुवा थाने से रिश्वत लेते दरोगा सुनील यादव गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के उरुवा बाजार थाने में तैनात दरोगा सुनील यादव को एक मामले में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। टीम गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को गोला थाने ले गई। वहां आरोपी पर घूस लेने के आरोप में केस दर्ज करवाया। 2022 बैच का दरोगा सुनील यादव उरुवा से पहले चौरीचौरा थाने में तैनात था। वह बलिया जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिकरीगंज निवासी शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने एसपी विजिलेंस को 20 जून को पत्र देकर शिकायत की थी। इसमें बलिया जिले के थाना चितबड़ा गांव के रामपुर चिट गांव निवासी दरोगा सुनील यादव पर गंभीर आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया था कि उनके लड़के के विरुद्ध अपहरण के केस में विवेचक उप निरीक्षक फाइनल रिपोर्ट लगाने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने मजबूरी बताई तो 10 हजार रुपये लेने को तैयार हुए। इसके बाद ट्रैप टीम ने मंगलवार को शाम करीब 7:25 बजे 10 हजार रुपये लेते दरोगा को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन