फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Direct bus service from Gorakhpur to Ballia from today

Gorakhpur News: अब बलिया के लिए सीधी बस सेवा आज से शुरू, रोजाना लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

Mon, 02 Sep 2024 12:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 02 Sep 2024 12:33 PM IST
सार

गोरखपुर से बलिया जाने वाले यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। अब उन्हें इस रूट पर परिवहन निगम की सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। इसका शुभारंभ सोमवार से होगा। परिवहन निगम की तीन बसें रोजाना चलेंगी। साधारण बसों के बाद परिवहन निगम एसी बसों को भी चलाने पर विचार कर रहा है।
 

विज्ञापन
Direct bus service from Gorakhpur to Ballia from today
उप्र परिवहन की सरकारी बसें( सांकेतिक)

विस्तार

गोरखपुर से बलिया जाने वाले यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। अब उन्हें इस रूट पर परिवहन निगम की सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगी। इसका शुभारंभ सोमवार से होगा। परिवहन निगम की तीन बसें रोजाना चलेंगी। साधारण बसों के बाद परिवहन निगम एसी बसों को भी चलाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने गोरखपुर से बलिया के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। दो सितंबर से परिवहन निगम की तीन बसें रोजाना दोहरीघाट, बेल्थरा व सिकंदरपुर होकर बलिया तक जाएंगी। इस नई सेवा से यात्रियों को अब गोरखपुर से बलिया के लिए सीधी बस यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो पहले उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन


राप्तीनगर डिपो के कचहरी बस स्टैंड से बसें रविवार सुबह रवाना होगी। पहली बस गोरखपुर से सुबह छह बजे चलेगी और सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी बस सुबह सात बजे रवाना होकर बलिया दोपहर 12:45 बजे तथा तीसरी आठ बजे चलकर दोपहर 13:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार वापसी यात्रा में बसें बलिया से क्रमश: दोपहर 12 बजे, एक बजे और दो बजे चलेंगी और गोरखपुर शाम 17:45 बजे, 18:45 बजे व 19:45 बजे पहुंचेगी। ये बसें गोरखपुर से बलिया के बीच करीब 110 किमी की दूरी तय करेंगी।


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि इस नई सेवा का उद्देश्य यात्रियों की सुविधा बढ़ाना है। उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोग इस परिवहन सेवा का लाभ उठाएंगे। भविष्य में इस रूट पर सुविधाओं के बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed