फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dilshad's body exhumed from grave, brother alleges murder

Gorakhpur News: कब्र से निकाला गया दिलशाद का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Dilshad's body exhumed from grave, brother alleges murder
गगहा। गगहा थाना क्षेत्र के पुरसौली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दिलशाद (22) की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बीते 19 जनवरी की शाम गगहा-गजपुर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में मिले दिलशाद के शव को शुरुआती तौर पर सड़क दुर्घटना मानकर दफन कर दिया गया था। भाई सरफराज ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। डीएम के निर्देश पर कब्र से निकालकर दिलशाद का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई सरफराज अहमद ने पुलिस और प्रशासन को तहरीर देकर आरोप लगाया कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। तहरीर में कहा गया कि 15 जनवरी को दिलशाद का गांव के ही एक युवक और उसके कुछ अज्ञात साथियों से झगड़ा हुआ था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिजनों का मानना है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की गई और घटना को दुर्घटना का रूप दिया गया।
विज्ञापन

मामले को देखते हुए जिलाधिकारी ने शव को कब्र से बाहर निकालने का आदेश दिया। शनिवार (24 जनवरी 2026) को भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शव को मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed