फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DIG visited bihar border

कुशीनगर: डीआईजी ने यूपी-बिहार बार्डर का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए खास निर्देश

Thu, 16 Apr 2020 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
DIG visited bihar border
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए यूपी-बिहार बार्डर सील होने के बाद डीआईजी राजेश मोडक व एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बुधवार की शाम को सालिकपुर पहुंचकर जायजा लिया और स्थानीय पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीआईजी ने इसे संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए बार्डर पर सुरक्षा बढ़ाने का भी निर्देश दिया। लौटते समय छितौनी बगहा पुल पर रुक कर जायजा लिया ।
विज्ञापन


डीआइजी राजेश डी मोडक व एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बार्डर सील होने के बाद आवाजाही पर पूर्णतया पाबंदी है। सीओ खड्डा शिवस्वरूप व एसओ रामकृष्ण यादव ने डीआईजी को बताया कि खड्डा पुलिस द्वारा नियमित गश्ती कर लाउडस्पीकर से लोगों को घरों में रहने और लाकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


डीआईजी ने बॉर्डर पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने चौकी प्रभारी पीके सिंह से फोर्स की उपलब्धता व मेस आदि की जानकारी लेते हुए जरूरी संसाधन व फोर्स बढ़ाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सीओ शिवस्वरूप, एसओ खड्डा आर के यादव, चौकी प्रभारी पीके सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि खड्डा थाना क्षेत्र के बाद बिहार का पश्चिमी चंपारण जनपद शुरू हो जाता है, जिसकी सीमा नेपाल से जुड़ा हुई है। तीन अप्रैल को एसएसबी ने पश्चिमी चंपारण के डीएम व एस पी को पत्र भेज इस क्षेत्र के रास्ते नेपाल से कुछ लोगों के भारत में भेजने का अलर्ट जारी किया था। तभी से इस सीमा को काफी संवेदनशील माना जा रहा है। बिहार प्रशासन ने सीमा के प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed