फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DIG gave instructions in meeting regarding preparation for elections

गोरखपुर: लाइसेंसी शस्त्र जमा कराएं, बदमाशों पर करें कार्रवाई, डीआईजी ने दिए निर्देश

Wed, 05 Jan 2022 03:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jan 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
DIG gave instructions in meeting regarding preparation for elections
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में चुनाव की तैयारी को लेकर डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने सोमवार की आधी रात पुलिस वालों के साथ बैठक की। इस दौरान डीआईजी ने निर्देश दिया कि लाइसेंसी असलहों को जमा कराया जाए। शराब माफिया और अन्य बदमाशों पर कार्रवाई में कोई चूक ना होने पाए।

विज्ञापन


अभी से बदमाशों पर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली जाए ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके। इसके साथ ही चुनाव में आने वाली पुलिस और सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए स्कूलों का चयन कर वहां लाइट से लेकर सभी व्यवस्थाएं कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआईजी ने कहा कि लाइसेंसी शस्त्रों को सुरक्षित रखने की भी व्यवस्था कर ली जाए। निर्वाचन के दौरान पुलिस बल, सीपीएमएफ, होमगार्ड आदि के ठहरने के लिए विद्यालयों पर उचित प्रबंध कराएं। उन्होंने कहा कि जहां पर पुलिस बल को रोका जाए वहीं पर डॉक्टरों के रहने की भी व्यवस्था कराई जाए। मतदान के दिन निर्वाचन में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था कराने तथा संबंधित इलाके के बीडीओ से संपर्क कर लाइट व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीआईजी ने थानेदारों से कहा कि टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों तथा 10 वर्ष में चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही लगातार की जाए। यहां बता दें कि गोरखपुर में ऐसे लोगों की संख्या 38 हजार से ज्यादा की है। वहीं टॉप-10 अपराधियों की सूची को निरंतर अपडेट करते हुए नए अपराधियों को सूची में सम्मिलित करने के साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन में बाधा पैदा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश डीआईजी ने दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed